फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार समेत करेंगे निकाय चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन

रायबरेली। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे परिवार समेत निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार को 16वें दिन भी विकास भवन परिसर में अपना धरना जारी रखे रहीं। धरनास्थल पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार को कोसा।
धरनास्थल पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष लीना पांडेय ने कहा कि हम सभी लोग विकास भवन में शांतिपूर्वक अपना धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि हम लोगों को आचार संहिता का हवाला देते हुए विकास भवन से हटाया गया तो वे लोग भी चुप नहीं बैठेंगी। प्रशासन तो लाठी ही चला सकता है। लखनऊ में तो बहनों ने लाठी खाई है। रायबरेली की बहनें भी लाठी खाने को तैयार हैं। अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि उनकी समस्याओं को लेकर इस तरह की अनदेखी कब तक चलेगी। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो निकाय चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा और वे सभी लोग पूरे परिवार समेत मतदान में भाग नहीं लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि 60 ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, जिन्हें दो वर्ष से मानदेय नहीं दिया गया है। जबकि पांच महीने से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सामूहिक रूप से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में हम क्या खायें, क्या पहनें और कैसे बच्चों को पढ़ाएं। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सीता सिंह, बीना श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, कलावती त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, कुमकुम श्रीवास्तव, माधुरी, सुनीता त्रिपाठी, शर्मिला पाल, कुसुम सिंह, सालसा सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें