फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदी, जेवरात समेत दस लाख का माल बरामद, तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जनपदीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस ने अंतर जनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से नकदी, जेवरात समेत 10 लाख से ज्यादा का माल बरामद किया गया है। पूछताछ में कई लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

पुलिस कस दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने शहर में पेट्रोलपंप के सेल्समैन से लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी शिवहरि मीणा सोमवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला को सूचना मिली कि रविवार रात बदमाश लूटा गया सामान बेचने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ परशदेपुर रोड के पास से तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। एसपी ने बताया कि रंजीत यादव निवासी पूरे सधई पोस्ट संभई थाना जामो जिला अमेठी, अरविंद यादव निवासी चमराडीह थाना फूलपुर जिला आजमगढ़, दिनेश कुमार उर्फ सोनू निवासी सम्राट नगर पीएसी कॉलोनी गोरा बाजार सदर कोतवाली रायबरेली को पकड़ा गया है।

एसपी ने बताया कि कृष्णानंद विश्वकर्मा उर्फ मंटू निवासी खैरहनी थाना तरवां जिला आजमगढ़, चंद्रशेखर पाल उर्फ चंदू निवासी पांडेय का पुरवा थाना जगदीशपुर जिला अमेठी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश रंजीत यादव के खिलाफ अमेठी, रायबरेली जिलों के विभिन्न थानों में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अरविंद यादव के खिलाफ 11 आपराधिक मुकदमे आजमगढ़, जौनपुर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दिनेश कुमार उर्फ सोनू के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा सदर कोतवाली नगर रायबरेली में दर्ज है। बदमाशों के पास से एक लाख नौै हजार रुपये नकदी समेत 10 लाख कीमत से ज्यादा का सामान व एक बाइक भी बरामद की गई है।

एसपी ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे दादरी मजरे दतौैली गांव में मंजीत यादव की बाइक लूटी थी। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रसेहता गांव निवासी सत्यम सोनी के यहां लूटपाट की थी। सलोन कोतवाली क्षेत्र में ओमकार नाथ रस्तोेगी से लूटपाट की थी। इन्हीं लुटेरों ने सदर कोतवाली नगर में पेट्रोलपंप के सेल्समैन हरि प्रसाद साहू से लाखों रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन


इसमें से 80 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। इसी तरह नसीराबाद क्षेत्र के लहंगा गांव में कमला प्रसाद पांडेय से लूट की थी। अमेठी जिले के शुक्ल बाजार कस्बा निवासी जगजीवन सोनी से 6.250 किग्रा चांदी व 200 ग्राम सोने के जेवर और पांच हजार रुपये की नकदी लूटी गई थी। इसमें इन्हीं बदमाशों का हाथ था। एसपी ने इस खुलासे पर पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें