फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति दिवस पर सपा ने योगी सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रांति दिवस पर सपा ने योगी सरकार पर बोला हमला
विज्ञापन

रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को क्रांति दिवस मनाया। इस दौरान जहां शहीदों को नमन किया, वहीं योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि गरीबों की योजनाओं को सरकार बंद कर रही है। बेवजह की योजनाएं जनता पर लादी जा रही है। सपा ने योगी के साथ मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने सुपर मार्केट में सभा करके क्रांति दिवस मनाया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष फिदा हुसैन अंसारी ने कहा कि योगी सरकार जनता से किए गए वादो को पूरा नहीं कर पा रही है। रोज हत्या, डकैती, लूट, रेप की वारदात हो रही है। इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव ने कहा कि जनता के मान सम्मान की लड़ाई सपा लड़ेगी। पूर्व विधायक रामलाल अकेला, नगर पालिका अध्यक्ष इलियास, बीरेंद्र यादव ने कहा कि अगस्त माह देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने कई आंदोलन हुए, जिसमें लोग शहीद हुए और देश आजाद हुआ। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव, रामसेवक वर्मा, शीला सिंह, रामसजीवन यादव, सुरेश पासवान, रामे यादव, राकेश पटेल, समशाद, जगदेव यादव ने कहा कि देश और समाज के हितों के लिए सपा लड़ाई जारी रखेगी। इसमें जनता को भी सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें