मांगों को लेकर शिक्षकों ने बुलंद की आवाज
रायबरेली। 11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को डीआईओएस दफ्तर में धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में डीआईओएस गिरधारी लाल कोली को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेशचंद्र सिंह, जिलामंत्री राम अकबाल बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को नजरंदाज किया जाता है, जो ठीक नहीं है। इन समस्याओं को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष समीउल्लाह खान, संयोजक अशोक कुमार बाजपेयी, ब्रजेंद्र शरण श्रीवास्तव आदि ने कहा कि 11 सूत्री को मांगों को लेकर कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन हर बार झूठा आश्वासन दिया गया। वादाखिलाफी ठीक नहीं है। उन्होंने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के निस्तारण की मांग की।