मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत
फुरसतगंज। अमेठी जिलद्य के जायस कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जायस कस्बे के ख्वाजगान निवासी मेराज पुत्र अहमद धान की रोपाई करा रहा था। इसी दौरान उसको प्यास लगी तो वह कासिमपुर हॉल्ट पर लगे हैंडपंप में पानी पीने जा रहा था, तभी वह एक मालगाड़ी की चपेट में आग गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पत्नी सोनी, भाई मेहताब, आफताब, सरताज, सरफराज सहित अन्य परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हैद्ब। कोतवाली प्रभारी आरपी शाही ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।