फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सेहत को लेकर फिक्रमंद सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवरियों को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थ
विज्ञापन

रायबरेली। सावन के माह में शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने वाले कांवरियों की सेहत के लिए इस बार सरकार खासी फिक्रमंद नजर आ रही है। यही वजह है कि कांवर यात्रा के रूट पर पड़ने वाली दुकानों पर शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने का प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए बकायदा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) आयुक्त कामिनी चौहान रतन ने पत्र जारी किया है। इस पत्र में खासकर रूट के अस्थायी दुकानदारों पर नजर रखने की निर्देश दिए हैं।
जिले में सावन माह के दौरान भी कांवर यात्रा निकलती है। कांवरिये जलभकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। जिला प्रशासन की ओर से कांवर यात्रा के रूट भी तय कर करके वहां पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार सरकार कांवर यात्रा को अधिक गंभीर है। यही वजह है कि एफसडीए की आयुक्त ने पत्र भेजकर कहा है कि कांवर यात्रा के रूटों पर जो दुकानें हैं, वहां पर निगरानी रखी जाए कि कोई दुकानदार मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने पाए। बाकायदा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि वे इस पर निगरानी रख सकें। खासकर कांवर यात्रा के दौरान अधिकतर दुकानदार अस्थायी रूप से दुकानें लगा लगते हैं। इन दुकानदारों की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री की जाती है, जिस पर अधिक नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साफ कहा है कि इसमें किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विभाग की आयुक्त का पत्र यहां पहुंचने पर अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने आठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कांवरियों को दुकानों पर शुद्ध मिलावटी पदार्थ मुहैया कराने की जिम्मेदारी सौंप दी है। ये खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की दुकानों को चेक करेंगे। यदि कहीं पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाती है तो इस पर रोक लगाकर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


कांवरियों को दुकानों पर शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके, इसके लिए आयुक्त का पत्र आया है। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसका मकसद कांवरियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ दुकानों पर उपलब्ध कराया जाना है।-शशांक त्रिपाठी, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें