फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और साहब..पकरा गिरिफ्ता में मार दिए गए हैं दो लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब, पकरा गिरिफ्ता में मार दिए गए हैं दो लोग
विज्ञापन

रायबरेली। साहब, पकरा गिरिफ्ता गांव में दो लोग मार दिए गए। यह सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अफसरों के फोन घनघनाने लगे। पुलिस गांव पहुंच गई। सो रहे ग्रामीणों को जगाया। चौकीदार और प्रधान को बुलाया। एक घंटे तक चली जांच में मर्डर की सूचना झूठी मिली। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। अब पुलिस शिकायत करने वाले के बारे में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र में रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर पकरा गिरिफ्ता गांव पड़ता है। रात में किसी ने यूपी 100 में सूचना दी कि गांव में दो लोगों की हत्या कर दी है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। एसओ आरके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रात अधिक हो गई थी। इसीलिए ग्रामीण सो गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों को जगाया। प्रधान व चौकीदार को बुलवाया। एक घंटे तक पूछताछ के साथ मामले की जांच, लेकिन मामला झूठा मिला। एसओ का कहना है कि किसी ने झूठी शिकायत की थी। शिकायत करने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें