फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डू, अरहर की दाल समेत आठ खाद्य पदाथों के नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लड्डू और अरहर की दाल समेत आठ नमूने फेल
विज्ञापन

डीओ ने कहा कि दुकानदारों पर लगाया जाएगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है। एफएसडीए की ओर से लिए गए आठ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इसमें गोंद का लड्डू, अरहर की दाल समेत अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि अक्तूबर 2016 में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। राही ब्लॉक क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी विनय यादव से फिरोज गांधी कॉलोनी के पास से दूध का नमूना लिया गया था, जो जांच में अवमानक पाया गया है। राही बाजार में अनिल कुमार की दुकान से लिया गया मोटी सेवई का नमूना गड़बड़ पाया गया। राही बाजार में ही वीरेंद्र मौर्य की दुकान से जलेबी का लिया गया नमूना अवमानक पाया गया। मटियारा चौराहा परशदेपुर से जग प्रसाद की दुकान से लिया गया उबले दूध का नमूना अवमानक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरगद चौराहे स्थित नरेंद्र कुमार के बाबा स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट से गोंद का लड्डू का जांच में असुरक्षित मिला है। यानि इसमें एल्मोनियम का वर्क प्रयोग किया था, जो खाने पर हानिकारक होता है। महराजगंज में अनिल कुमार की दुकान से अरहर का दाल का नमूना भी असुरक्षित मिला है। दाल में चपड़ी (खेसर) मिली थी, जिसके सेवन से व्यक्ति के लकवा से ग्रसित होने का खतरा रहता है। बछरावां से अमरकांत की दुकान से लिया गया बेसन का नमूना अवमानक, मटियारा चौराहा परशदेपुर से रमेश कुमार की दुकान से लिया गया पनीर का नमूना अवमानक मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें