रायबरेली। भदोही जिले में 20 एवं 21 सितंबर को होने वाली 49वीं जूनियर बालक जोन-डी ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप-2025 में रायबरेली जिले की टीम भी हिस्सा लेगी। टीम के खिलाड़ियों का चयन शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कराया गया। जिला स्तरीय ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 17 खिलाड़ी चयनित कर टीम गठित कर दी गई।
ट्रायल के बाद टीम की घोषणा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष शिव सुंदर शुक्ला और सचिव एमएल साहू ने की। उन्होंने बताया कि बनाई गई टीम में सुजीत कुमार, बृजेश यादव, शैल कुमार, लकी सिंह, रवि कुमार, आनंद भट्ट, लोकेश कुमार, अनुज, पुलकित निर्मल, शिवम, सचिन यादव, अश्विन मौर्य, लोकेश, अमरेंद्र एवं लवकुश कुमार को शामिल किया गया है, जबकि अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रविकांत और सत्यम भी चयनित किए गए हैं।
टीम मैनेजर अभय सिंह होंगे। वरिष्ठ खिलाड़ी हिमांशु तिवारी एवं कोच पिंकू कुमार की देखरेख में ट्रायल हुआ। इस मौके पर सचिन शुक्ला, करन मिश्र, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
पिंकू कुमार ने पास की रेफरी परीक्षा
रायबरेली। शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कबड्डी कोच पिंकू कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी परीक्षा पास कर ली है। वह अब राष्ट्रीय स्तर के टेक्निकल ऑफिशियल हो गए हैं। कबड्डी कोच पिंकू कुमार अभी तक जिला स्तर और राज्य स्तर पर निर्णायक की भूमिका निभाते रहे।