रायबरेली। जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार और डायरिया के 17 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें डायरिया के ज्यादा मरीज रहे। इमरजेंसी पहुंचे शहबाज (7), विश्वास (16), बदलू (75), सूर्यांश (2), अनवी (3), रामकली (65), आकृषि (6) समेत 17 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
उधर, आरोपी भी छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों की भीड़ दिखी। परचा और दवा काउंटर पर लंबी लाइन रही। ओपीडी कक्षों के बाहर लोगों ने बारी आने का इंतजार किया। मेडिसिन विभाग, हड्डी रोग विभाग और बाल रोग विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ रही। उमस होने के कारण मरीज परेशान दिखे। सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। खानपान पर ध्यान दें। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। दिक्कत होने पर मरीजों को अस्पताल लाकर इलाज कराएं।