फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी, किसानों के चेहरे पर शिकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार रात तेज हवा के साथ अचानक बूंदाबांदी होने लगी। अंधड़ के कारण तपिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं किसानों नेचेहरे मुरझा गए।
विज्ञापन



रातभर मौसम का मिजाज यूं ही रहा, लेकिन दिन में धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों की मानें तो इस दौरान यदि ओले गिरते हैं या फिर बारिश होती है तो गेहूं की फसल चौपट हो जाएगी। इससेे लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।


शनिवार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा चलने लगी। अंधड़ के बीच ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद बूंदाबांदी बंद हो गई, लेकिन रातभर हवा चलती रही।
विज्ञापन



इससे तपिश से लोगों को कुछ राहत मिली। रविवार सुबह कुछ देर बदली छाई रही, लेकिन इसके बाद धूप निकल आई। रविवार को भी बदली रही और हल्की हवा चली।


राही ब्लॉक क्षेत्र के खागीपुर सड़वा के किसान उमेश त्रिवेदी, सैदनपुर गांव के किसान छविनाथ पाल का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव लगा है। बारिश हुई तो फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें