फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को आने जाने में मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां पर पक्की सड़कें नहीं हैं। इससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहरवासियों को आने-जाने में सहूलियत देने के लिए 42 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका की ओर से बनवाई जाने वाली इन सड़कों पर चार करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इन सड़कों का निर्माण होने से शहर के करीब एक लाख लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नगर पालिका का प्रयास है कि शहर में नई सड़कों का जाल बिछे, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कतें न उठानी पड़ें।


नागरिकों की समस्या को पालिका के अफसरों ने गंभीरता से लिया है। यही वजह है कि पालिका की ओर से शहर में 42 सड़कें बनवाई जाएंगी। इन सड़कों का निर्माण कार्य किस मोहल्ले में किया जाना है, उन सभी का स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन



इन मोहल्लों में बनेंगी पक्की सड़कें
नगर पालिका के अफसरों के मुताबिक साकेत नगर, सर्वोदय नगर, इंदिरा उद्यान के पास हर्ष नगर, बरखापुर, अशफाक उल्ला नगर, सत्यनगर, निराला नगर, जोशियाना पुल के पास बागभीतर मोहल्ला, शिवाजी नगर, रतापुर, रामजीपुरम, छजलापुर, अंबेडकर नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, रायपुर, बजरंग नगर, कैलाशपुरी, बैरहना, प्रगतिपुरम कॉलोनी, क्रांतिपुरी, गांधीनगर, अयोध्यापुरी समेत 42 स्थानों पर सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।


वर्जन
नागरिकों को आने-जाने की दिक्कत को देखते हुए 42 नई सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। इन सड़कों के निर्माण पर चार लाख 70 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों के बनने के बाद लोगों को आने-जाने में फायदा मिलेगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रियंका मिश्रा, ईओ, नगर पालिका रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें