महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के राजा कंसपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार को हुए खूनी संघर्ष में पूर्व प्रधान समेत सात लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मेडिकल करवाने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा कंसपुर में दरवाजे की सहन की जमीन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया।
एक पक्ष से कमलेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद, विमलेश पुत्र गंगा प्रसाद, सुनील पुत्र गंगा प्रसाद घायल हो गए। दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान लालता प्रसाद तिवारी पुत्र बाबूलाल, हरिश्चंद्र तिवारी पुत्र लालता प्रसाद, संतोष कुमार पुत्र लालता प्रसाद, रामचंद्र पुत्र लालता प्रसाद, श्रवण कुमार पुत्र कुन्नी लाल घायल हो गए।
सभी घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एक पक्ष का आरोप है कि पुश्तैनी जमीन में दबंगई से मकान बनवाने के लिए नींव खोदी जा रही है।