फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के संचालित स्कूल में बीईओ का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को छापा मार अमेठी के बहादुरपुर में बिना मान्यता केचल रहा एक स्कूल पकड़। बीईओ ने विद्यालय के प्रबंधक जगदीश प्रसाद से अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी शिव बहादुर मौर्या ने बताया कि ओदारी में बिना मान्यता के संचालित आइडियल पब्लिक स्कूल में छापा मारा गया।


जांच में पता चला है कि शिक्षा सत्र 2012 में कक्षा एक से पांच तक की मान्यता मिली थी। बीईओ ने बताया कि सत्र 2009 से पहले मान्यता वाले ही विद्यालय मानकों को पूर्ण कर ही चला सकते हैं।


जांच के दौरान उक्त शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाले शिक्षकों की योग्यता केवल हाईस्कूल व इंटर ही थी। शिक्षण संस्थान में चलाई जा रहीं पुस्तकें भी मानक के विपरीत मिलीें।
विज्ञापन



कक्षाएं टिनशेड के नीचे संचालित मिलीं। बीईओ ने बताया कि स्कूल को बंद करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन स्कूल को बंद नहीं किया गया।


कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी, अमेठी को भेजी जाएगी। साथ ही अवैध रूप से चल रहे इस विद्यालय को बंद कराने के लिए कोतवाली में भी तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें