फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अधीक्षक, एचईओ समेत तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले की नोडल अधिकारी व वाणिज्य कर आयुक्त कामिनी चौहान रतन ने सोमवार को सीएचसी फुरसतगंज का निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी और खराब मशीनें मिलने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर उनका गुस्सा भड़क गया। उन्होंने समय से प्रसूताओं को भुगतान न देने पर पूर्व अधीक्षक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (एचईओ) व पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। उन्होंने अमेठी के सीएमओ को चेतावनी दी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कराने को कहा।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी गिरी को फटकार लगाते हुए अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। महिला प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं से उनके एवं नवजात के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का ब्यौरा पटल प्रभारी रामचंद्र प्रजाति से तलब किया। रजिस्टर में तमाम खामियां मिलीं।

धनराशि का भुगतान नियमित 48 घंटे में हो जाना चाहिए, लेकिन पटल प्रभारी एचईओ व पूर्व सीएचसी अधीक्षक की लापरवाही से पिछले अप्रैल से सितंबर तक 294 प्रसूताओं को योजना के तहत राशि का भुगतान नहीं किया गया। नोडल अधिकारी एवं डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए फटकार लगाई। पूर्व अधीक्षक डॉ. संजय जायसवाल व एचईओ सीबी सिंह, पटल प्रभारी रामचंद्र प्रजाति को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने केंद्रीय निधि से 22.57 करोड़ से निर्मित बहादुरपुर-तिलोई मार्ग का निरीक्षण किया। प्रस्तावित 700 मीटर नाले के सापेक्ष केव 300 मीटर नाले का निर्माण मौके पर मिला। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी को ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने के आदेश देते हुए अवर अभियंता व सहायक अभियंता को फटकार लगाई। साथ ही तत्काल काम को पूरा कराने के आदेश दिए।

नोडल अधिकारी ने बहादुरपुर तिलोई मार्ग पर स्थित बीआरसी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति के निर्देश बीएसए विनोद कुमार मिश्र को दिए। नोडल अधिकारी कामिनी चौहान रतन ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच भोजन चखकर किया। उसके बाद उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता की जानकारी के लिए बच्चों से प्रश्न हल कराए, लेकिन वे प्रश्न नहीं हल कर पाए। इस उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की भी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें