फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीराबाद के गरीबों को भी मिलेगी छत, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद भी नसीराबाद के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अब नगर पंचायत के पात्रों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



नगर पंचायत नसीराबाद में सर्वे का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को सूडा लखनऊ की कंसलटेंट शिल्पी सक्सेना के नेतृत्व में लाभार्थियों के सर्वे के लिए टीम आई। डूडा में नगर पंचायत के संबंध में पूरी जानकारी एकत्र की।


जिले की ग्राम पंचायत रही नसीराबाद को नगर पंचायत का दर्जा तो मिल गया था, लेकिन शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन



सलोन विधायक दल बहादुर कोरी के प्रयास से केंद्र सरकार ने नसीराबाद को भी प्रधानमंत्री आवास की सुविधा देने की घोषणा कर दी है।


गुरुवार को लाभार्थियों के सर्वे के लिए सूडा लखनऊ की शिल्पी सक्सेना की टीम यहां पहुंचीं। उन्होंने डूडा पहुंचकर परियोजना अधिकारी एसके मिश्रा से नसीराबाद के संबंध में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन



डूडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि सर्वे का काम पूरा होने के बाद जल्द ही नगर पंचायत नसीराबाद के गरीबों को भी पीएम आवास का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें