फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान का कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता किसान का कुएं में मिला शव
विज्ञापन



तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को कुएं में एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसान दो दिन से लापता था।


परिवारीजन किसान की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर किसान की मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है।
विज्ञापन



भेलाई कला गांव निवासी राम प्रताप मौर्य (35) किसान था। 23 जून को वह मोहनगंज चौराहे पर खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकला था।


इसके बाद वापस नहीं पहुंचा था। इधर, परिवारीजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। सोमवार को गांव के शत्रोह्न मौर्य के खेत में उसकी साइकिल खड़ी मिली।


खोजबीन शुरू की गई तो कुछ दूर स्थित कुएं में राम प्रताप का शव मिला। एसओ धीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह शव को बाहर निकाला।


पत्नी रीता का आरोप है कि उसके पति की हत्या की गई है। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे चार बेटियों नेहा, नीता, रौनक और श्वेता को छोड़ गया है। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें