फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में बिना काम कराए 1.73 लाख डकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में बिना काम कराए 1.73 लाख डकारे
विज्ञापन



रायबरेली। सलोन ब्लॉक के कमालुद्दीनपुर गांव में आदर्श बहादुरा तालाब के निर्माण में धन के हेरफेर का खुलासा हुआ है। जांच में करीब 1.73 लाख की हेराफेरी मिलने के बाद पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को वसूली की चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है।


सलोन ब्लॉक के कमालुद्दीपुर निवासी शंकरलाल व अन्य ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि आदर्श तालाब की खोदाई के नाम पर जमकर मनमानी की गई है।
विज्ञापन



जिला उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में बनी टीम ने कार्य की जांच की तो मनमानी सामने आ गई। जांच में पाया गया कि तालाब में प्रयोग में लगाए गए एंगिल व अन्य सामान पूर्व प्रधान उठा ले गए, लेकिन अब तक उसे तालाब में नहीं लगाया।


जांच में 1.73 लाख रुपयों की हेराफेरी उजागर होने के बाद बुधवार को डीएम ने पूर्व प्रधान नयन प्रसाद वर्मा व तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन



सभी को 15 दिन में जवाब देने को कहा है। दोनों को वसूली की चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ सीके वर्मा ने बताया कि 1.73 लाख रुपयों की मनमानी का मामला पकड़ में आया है। पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें