सख्ती का दिखा असर, 2676 ने छोड़ी परीक्षा
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। सख्ती के कारण पहले ही दिन 2676 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया।
परीक्षा में 31,734 को शामिल होना था, जिसमें 29,058 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। हाईस्कूल में 1150 व इंटर में 1526 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
मंगलवार को जिले के 114 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में एग्जाम शुरू हुआ। शुरू से ही सख्ती के कारण तमाम परीक्षार्थी कक्ष तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
प्रथम पाली में हाईस्कूल में गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में 14,250 को शामिल होना था, जिसमें 13,100 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1150 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए।
इंटर में पहले दिन कला वर्ग में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र का पेपर था। 17,484 मेें से मात्र 15,958 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटर में 1526 ने परीक्षा छोड़ दी।