फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 फीसदी लॉडलों को प्रतिरक्षित करने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
98 फीसदी लाडलों को प्रतिरक्षित करने का दावा
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में टीकाकरण से छूटे बच्चों में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए चलाए गए सघन मिशन इंद्रधनुष में 98 फीसदी बच्चों को प्रतिरक्षित करने का दावा किया गया है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने गुरुवार को बताया कि अक्तूबर में 22804 लक्ष्य के सापेक्ष 21841 बच्चों में टीके लगाए गए थे। नवंबर में 18630 लक्ष्य के सापेक्ष 17678 बच्चों में टीके लगाए गए। दिसंबर में अभियान पूरा हो गया है। 10464 लक्ष्य के सापेक्ष 10271 बच्चों में टीकाकरण किया गया है। सीएमओ ने बताया कि दिसंबर में ही 1988 गर्भवती महिलाओं को लगने वाले टीकों से प्रतिरक्षित किया गया है। 1256 बच्चों को जेई का पहला और 1343 बच्चों को जेई का दूसरा टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष दिसंबर की प्रगति 98.16 प्रतिशत रही है। शेष बचे बच्चों को रूटीन टीकाकरण के माध्यम से आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें