फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों में अध्यक्षों की ताजपोशी की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका व निकायों में अध्यक्षों की ताजपोशी आज
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद निर्वाचित हुए अध्यक्षों की ताजपोशी मंगलवार को होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका परिषद एवं आठ नगर पंचायतों में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्षों के साथ ही सभी सभासदों/सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ दिलाने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सभी निकायों में अधिकारी नामित कर दिए हैं।
डीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद रायबरेली में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राम अभिलाष, नगर पंचायत लालगंज में उपजिलाधिकारी लालगंज राजेश प्रसाद तिवारी, नगर पंचायत डलमऊ में उपजिलाधिकारी डलमऊ प्रदीप कुमार वर्मा, नगर पंचायत ऊंचाहार में उपजिलाधिकारी ऊंचाहार मदन कुमार, नगर पंचायत सलोन में उपजिलाधिकारी सलोन श्रीराम सचान, नगर पंचायत परशदेपुर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रायबरेली गौरव शुक्ला, नगर पंचायत महाराजगंज में उपजिलाधिकारी महारागंज राजेंद्र प्रसाद तिवारी, नगर पंचायत बछरावां में नगर मजिस्ट्रेट रायबरेली आलोक कुमार और नगर पंचायत नसीराबाद में उपजिलाधिकारी सदर सुनंदू सुधाकरन को शपथ ग्रहण कराने के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद रायबरेली में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव तथा सभी 34 सभासदों को शपथ दिलाए जाने के लिए सुपर मार्केट स्थित द्वितीय पार्क में दोपहर 1 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को पूरा कर लिया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुशीर अहमद ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह और विशिष्ट अतिथि मो. हरीम अंसारी उर्फ सल्लन होंगे। नगर पंचायत परशदेपुर और नगर पंचायत नसीराबाद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण की तैयारियों को जोरशोर से पूरा किया गया। मंगलवार को नगर पंचायत परशदेपुर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कौशल का शपथ ग्रहण अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गौरव शुक्ला कराएंगे। नगर पंचायत नसीराबाद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीसा बानो को उपजिलाधिकारी सदर सुनंदू सुधाकरन शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित नगर पंचायत महाराजगंज अध्यक्ष सरला साहू और उनके बोर्ड के 10 सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए भव्य व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम आरपी तिवारी शपथ दिलाएंगे। बछरावां नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय में होगा। अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी ने बताया कि एसडीएम सदर आलोक कुमार सभी को शपथ दिलाएंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लालगंज में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं 15 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को दोपहर दो बजे नारायण उत्सव लान में होगा। अधिशाषी अधिकारी अजीत कुमार बागी ने बताया कि एसडीएम राजेश कुमार तिवारी नये अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता सहित 15 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें