फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शहर को वायु प्रदूषण से बचाने की मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
50 पेड़ों पर छिड़का 8 हजार लीटर पानी
विज्ञापन

रायबरेली। वायु प्रदूषण के खतरे से अपना शहर भी अछूता नहीं है। शासन के निर्देश पर रविवार को शहरवासियों को वायु प्रदूषण से बचाने की मुहिम शुरू हो गई। आग पर काबू पाने के लिए उपयुक्त की जाने वाली दमकल गाड़ियां शहर के अंदर पेड़ों पर छिड़काव करती नजर आई। पानी के फव्वारे से पेड़ों को हरा भरा बनाने के प्रयास हुए। करीब आठ हजार लीटर पानी का 50 पेड़ों पर छिड़काव कराया गया। साथ ही लोगों से भी पेड़ों को साफ सुथरा बनाने का आह्वान भी किया गया।
जिले में भी धुंध छा रही है। इसकी वजह को वायु प्रदूषण होना माना जा रहा है। शासन ने इसे गंभीरता से लिया था। प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश लखनऊ ने डीएम और एसपी को पत्र भेजकर वायु प्रदूषण रोकने के लिए सड़कों के किनारे लगे पेड़ों पर पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया था। इसी कड़ी में मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय, अग्नि शमन अधिकारी शत्रुघ्न के अलावा दीप नारायण, तुलसीदास, संजय कुमार की टीम ने शहर के सिविल लाइंस चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहे तक सड़क किनारे लगे पेड़ों व सड़कों पर दमकल की दो गाड़ियाें ने पानी का छिड़काव किया। पानी का छिड़काव देख लोग भी हतप्रद रहे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पेड़ों को हरा भरा बनाने के लिए पानी का छिड़काव कराया गया। करीब 50 पेड़ों में आठ हजार लीटर पानी छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु प्रदूषण रोकना बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। शासन के निर्देश पर एक सप्ताह तक यह अभियान चलेगा। इसके तहत शहर के साथ ही देहात क्षेत्रोें में पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा।- आरके पांडेय, मुख्य शमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें