ईमानदारी से काम करने का संकल्प
रायबरेली। आईटीआई के सतर्कता विभाग की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। 30 अक्तूबर से चल रहे कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। इकाई प्रमुख एसपी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, ऑफि सर एसोसिएशन और संयुक्त फ ोरम के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसी कार्यक्रम के तहत एक नवंबर को लखनऊ पब्लिक स्कूल एवं दो नवंबर को केंद्रीय विद्यालय में सतर्कता विभाग की ओर से सेमिनार एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आईटीआई के हिंदी कक्ष में 31 अक्तूबर को निबंध प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सतर्कता विभाग प्रमुख जेपी वैश्य ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।