फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग माह के रूप में मनाया जाएगा नवंबर, दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
योग माह के रूप में मनाया जाएगा नवंबर व दिसंबर
विज्ञापन

रायबरेली। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक जिला कार्यालय शिवाजी नगर में हुई। सभी ने नवंबर और दिसंबर को योग माह के रूप में मनाने का संकल्प लिया। महामंत्री ललित सचान ने बताया कि जिले में 50 योग शिविर संचालित हैं। सदर क्षेत्र में 10 कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि डलमऊ प्रभारी बृजेश शर्मा की देखरेख में तीन दिवसीय शिविर डलमऊ में आयोजित होगा। शिवगढ़ प्रभारी मनीष धीमान की देखरेख में नवंबर के आखिरी सप्ताह में योग शिविर होगा। आयुर्वेद योग चिकित्सक एवं युवा प्रभारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में हर एक गांव में योग शिविर के साथ आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रभारी आरपी चौधरी ने जिला कार्यालय शिवाजी नगर में योग भवन के निर्माण का प्रस्ताव रखा। योग शिक्षक रामशरण ने युवाओं को योग कक्षा के लिए प्रेरित किया। योग शिक्षक केसी शर्मा ने बताया कि निकाय चुनाव के बाद जिले में बृहद योग शिविर आयोजित किया जाएगा। पीएन पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें