फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स का आकार छोटा किए जाने पर बिफरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स का आकार छोटा किए जाने पर बिफरे कांग्रेसी
विज्ञापन

रायबरेली। जिला शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित शहीद चौक पर हुआ। एम्स का आकार छोटा किए जाने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई। सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी ने यूपीए सरकार में रायबरेली एम्स के बजट को 2009 में 823 करोड़ रुपये स्वीकृत कराकर एम्स की शुरुआत कराई थी। वर्ष 2014 में इस बजट को 1427 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया था। आम जनता के हित के कार्यों में भाजपा रोड़े अटका रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, शहर अध्यक्ष सइदुल हसन ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार हटते ही भाजपा की मोदी सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से निर्माण कार्य में धीमी गति शुरू करके तीन वर्षों में कोई कार्य नहीं किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर कुमार पासी ने कहा कि सोनिया गांधी की ओर से जिले के विकास के लिए खूब प्रयास किए गए। यहां की जनता को अच्छा इलाज मिल सके, लेकिन इसके लिए एम्स की स्थापना कराई। बावजूद भाजपा सरकार एम्स को लेकर राजनीति कर रही है, जिसको लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा। उपवास कार्यक्रम के बाद कांग्रेसियों ने डीएम के माध्यम से मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, अशोक सिंह, साहब शरण पासी, राकेश सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें