जीप की टक्कर से किशोर की मौत, साथी घायल
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बेकाबू जीप ने साइकिल सवार दो बच्चों को टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थुलेंडी गांव निवासी इस्माइल (7) पुत्र साबिर व इबाद (11) पुत्र मटरू साइकिल से महराजगंज रोड स्थित ईदगाह की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक जीप ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में इबाद की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।