यादव महासभा ने की सीबीआई जांच की मांग
लालगंज (रायबरेली)। ऊंचाहार के अप्टा में हुई पांच लोगों की हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग बुधवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के लोगों ने उठाई। उन्होंने मांग संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें जिले के प्रशासनिक अफसरों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की मांग की गई थी। ज्ञापन में यह कहा गया था कि दुर्घटना को गंभीर मामले में तब्दील कर दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में महासभा के संयोजक सुशील यादव, ललित यादव, जितेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।