फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहिया खुलने से पलटा टेंपो, दो छात्रों समेत कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहिया खुलने से पलटा टेंपो, दो छात्रों समेत 6 जख्मी
विज्ञापन

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को पहिया खुलने से एक टेंपो पलट गया। इससे उस पर सवार दो छात्रों समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हरचंदपुर से सुबह एक टेंपो सवारियां भरकर जिला मुख्यालय जा रहा था। डिडौली गांव के पास टेंपो का एक पहिया खुल गया। इससे टेंपो पलट गया। इस पर वाहन पर सवार न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र मानस वाजपेयी, अनुराग मिश्रा समेत छह लोग घायल हुए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। थानेदार धीरेंद्र यादव का कहना है कि टेंपो पलटने से हादसा हुआ था। कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें