फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहान मेडिकल स्टोर पर डीआई का

विज्ञापन
विज्ञापन
चौहान मेडिकल स्टोर से संदिग्ध दो दवाओं के भरे नमूने
विज्ञापन

- नशे की दवा की बिक्री करने की शिकायत पर डीआई ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। औषधि निरीक्षक(डीआई) दीपक शर्मा ने बुधवार को जिला अस्पताल चौराहे स्थित चौहान मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां पर बिक्री के लिए रखी गई दवाओं की गहन की जांच की। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भरे गए। किसी ने दुकान में नशे की दवा की बिक्री होने की शिकायत की थी। जांच के दौरान शिकायत सही नहीं पाई गई।
डीआई ने बताया कि छापे के दौरान नशे की दवा की बिक्री की शिकायत झूठी मिली है। छापे के दौरान ऑफरोक्स टैबलेट और एफेनस टैबलेट का नमूना लिया। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट :
एफएसडीए की टीम ने लिए दूध के चार नमूने
रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने बुधवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दूध के चार नमूने भरे। अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि त्रिपुला चौराहे से भारतलाल निवासी सेनपुर महराजगंज, इंदिरा नगर से रामपाल निवासी कोटियामऊ हरचंदपुर से दूध का एक-एक नमूना भरा गया। सम्राट नगर से अखिलेश कुमार निवासी पूरे भानू रूस्तमपुर राही, सम्राट नगर से सुरेश कुमार निवासी पूरे मधू मिल एरिया से एक-एक दूध का नमूना भरा गया। उन्होंने बताया कि ये सभी बिना पंजीकरण के दूध की बिक्री कर रहे थे।-ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें