फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में फॉल्ट 24 घंटे से 500 घरों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन में फॉल्ट, 24 घंटे से 500 घरों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

- फ्यूज जोड़ने के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप, उपकेंद्र घेराव की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
सिंहपुर। अमेठी जिले के सेमरौता विद्युत उपकेंद्र से निकले इन्हौना फीडर में फॉल्ट आने से करीब आधा दर्जन गांवों के करीब 500 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। शिकायत करने के 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे लोगों में नाराजगी है। उपभोक्तओं का कहना है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
विद्युत उपकेंद्र से निकले इन्हौना फीडर में फॉल्ट आने से बहादुरगंज, लक्ष्मणपुरवा, सगरापुर, बखतपुरवा समेत आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति 24 घंटे से बंद है। इन गांवों में करीब 500 उपभोक्ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं आने से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे, बूढे़ सभी बेहाल है। इसकी शिकायत विद्युत उपकेंद्र सेमरौता में की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कोलवा गांव के पास फ्यूज उड़ गया है। उसे जोड़ने के लिए संविदा कर्मचारी 500 रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपया नहीं देने पर अब तक फ्यूज को नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार, शिवचंद्र, राजकुमार, श्यामलाल, विनोद आदि ने बताया कि यह समस्या आए दिन बनी रहती है। हर बार कर्मचारी धन उगाही करते हैं। इससे सभी में नाराजगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होती है तो उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। इस बाबत एसडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें