कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पांच घायल
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सलोन की ओर से आ रही एक कार भदोखर गांव के निकट कार बेकाबू होकर एक साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। इससे साइकिल सवार बुजुर्ग जगन्नाथ (60) की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार पर सवार दिवेश कुमार कुमार , सुमिरन, पूजा, अर्चना, शकुंतला, बेदीराम, मनीनाथ निवासीगण जौनपुर घायल हो गए। भदोखर एसओ आरके सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।