फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 1596 उम्मीदवार मैदान में

Sat, 10 Oct 2015 11:22 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के लिए 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। डीडीसी और बीडीसी सदस्य के 304 पदों के लिए कुल 1596 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला पंचायत के दो और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 17 लोगों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। डीह ब्लॉक में बीडीसी के चार पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस ब्लॉक में 12 लोगों ने नाम वापस ले लिया है। डीडीसी के भी दो नामांकन वापस हुए हैं।
विज्ञापन

तीसरे चरण का मतदान अमावां, राही, डीह और छतोह ब्लॉक में होना है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन के बाद शनिवार को राही द्वितीय से ज्योति प्रभा व राही तृतीय से गीता ने नाम वापस ले लिया। तीसरे चरण में डीडीसी के 137 प्रत्याशियों में घमासान होगा। डीह प्रतिनिधि के अनुसार 439 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को नौ लोगों ने नाम वापस ले लिया है। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह, बृजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह व सुरुचि का चुनाव निर्विरोध होना तय हो गया है। राही ब्लॉक में बीडीसी के 101 पदों के लिए 530 प्रत्याशियों में घमासान होगा। यहां तीन ने परचा वापस लिया है। छतोह में 252 प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। यहां 13 प्रत्याशियों ने परचा वापस लिया है। यहां बीडीसी की 58 सीटें हैं। अमावां प्रतिनिधि के अनुसार, डीडीसी के पांच दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। यहां पांच सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय है। अब मैदान में 238 प्रत्याशी बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें