फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून ने दी दस्तक, पहली झमाझम बारिश से किसान झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से धान की नर्सरी को मिली संजीवनी
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में सोमवार शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी व तपन से राहत मिली तो किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।

धूप व गर्मी अधिक होने के बाद धान की नर्सरी प्रभावित हो रही थी। बारिश होने के बाद नर्सरी को संजीवनी मिली है। इसी तरह बारिश होने से धान की रोपाई का काम भी तेज हो जाएगी।

जेठ मास में पर्याप्त बारिश न होने से किसान परेशान हैं। किसी तरह धान की नर्सरी को बचा रहे हैं। सोमवार को दिनभर खूब गर्मी रही। शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश हो गई।
विज्ञापन


डीह, परशदेपुर, सरेनी, जगतपुर, ऊंचाहार, डलमऊ के साथ ही शहरी क्षेत्र में झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से किसानों में खुशी की लहर है, क्योंकि इस बारिश से धान की नर्सरी को संजीवनी मिली है।

आसमान से आग बरसने के कारण नर्सरी सूखने लगी थी। गांव से लेकर शहर तक के लोगों को भी बारिश से राहत मिली है। वहीं नगर पंचायत परशदेपुर में मोहल्लों में घरों में पानी घुस गया। लोगों ने बारिश बंद होने के बाद किसी तरह घरों से पानी को बाहर निकाला।

नगर पंचायत परशदेपुर के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला का कहना है कि नालियों की सफाई का काम चल रहा है। नगर के लोगों को जलभराव की समस्या से परेशान नहीं होना होगा।
विज्ञापन


रायबरेली शहर के मोहल्लों में भी पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की समस्या देखने को मिली। इंदिरा नगर, नेहरू नगर, डिग्री कॉलेज चौराहा, तहसील रोड, चंपा देवी, रेलवे स्टेशन के पास सहित अन्य स्थानों पर नालियों की सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें