60 लेखपालों को आज सीएम देंगे लैपटॉप
रायबरेली। लैपटॉप देने के लिए 18 जून को जिले के 60 लेखपालों को लखनऊ बुलाया गया है। मुख्यमंत्री लेखपालों में लैपटॉप का वितरण करेंगे। एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया किइसमें सदर तहसील के चार और सलोन तहसील में तैनात 56 लेखपाल मंगलवार को लखनऊ जाएंगे। लैपटॉप मिलने के बाद आय, जाति व अन्य प्रमाणपत्रों में ऑनलाइन रिपोर्ट आने में लेखपालों की परेशानी कम हो सकेगी। अब तक लेखपालों को साइबर कैफे में बैठकर रिपोर्ट लगानी पड़ती है। ऐसे में लोगों को प्रमाणपत्र मिलने पर देरी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य लेखपालों को बाद में जिले स्तर पर लैपटॉप आने के बाद दिया जाएगा।