फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग में तैनात लिपिक ने आढ़ती को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सिंचाई विभाग के लिपिक ने आढ़ती को मारी गोली, घायल
विज्ञापन

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात लघु सिंचाई विभाग में तैनात कनिष्ठ लिपिक ने एक आढ़ती को गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फायरिंग से अफरातफरी मच गई। मौके पर जुटे आक्रोशित लोगों ने लिपिक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। लिपिक को भी चोटें आई। घायल आढ़ती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल ने लिपिक को असलहा के साथ दबोच लिया। वारदात की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है।

लघु सिंचाई विभाग में तैनात कनिष्ठ लिपिक संतोष सिंह शहर के गल्ला मंडी निवासी संतोष सोनकर के मकान में किराए पर कई साल से परिवार समेत रहता है। संतोष सोनकर गल्ला मंडी में आढ़ती का काम करता है।

शनिवार रात किसी बात से खफा लिपिक ने संतोष सोनकर को असलहे से गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी, जिससे वह खून से लतपथ हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों का मजमा लग गया।
विज्ञापन


वारदात से लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने लिपिक की जमकर धुनाई कर दी। कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि किसी बात पर खफा होकर लघु सिंचाई विभाग में तैनात कनिष्ठ लिपिक ने संतोष सोनकर को गोली मारी है।

केस दर्ज करके लिपिक को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें