आज आएंगे अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष
रायबरेली। अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष व पूर्व डीजीपी ब्रजलाल 17 जून को यहां आ रहे हैं। वे दलित उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा करेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरसी दुबे ने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष व पूर्व डीजीपी ब्रजलाल 17 जून को दलित उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा करेंगे। वे सुबह 11 बजे आ जाएंगे। आईटीआई गेस्टहाउस में समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों से बात करेंगे। समीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।