फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे में सो रही दो चचेरी बहनों की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों क्षेत्र के अजीतपुर स्थित शिवम बिक्र फील्ड में घटना से मचा हड़कंप
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव स्थित शिवम ब्रिक फील्ड में शुक्रवार की रात दो चचेरी बहनों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, लेकिन आसपास सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दोनों बहनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इलाकाई लोगों का कहना है कि दोनों को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया, जिससे उनकी मौत हुई। छत्तीसगढ़ प्रांत के बलौदा बाजार जनपद के सेमरिया गांव निवासी मनोज केवट अपने परिवार के साथ करीब तीन साल से खीरों थाना क्षेत्र के शिवम ब्रिक फील्ड अजीतपुर में ईंट पथाई का करने आता है।
विज्ञापन


इस वर्ष फरवरी माह में आए मनोज केवट के साथ उसकी पत्नी महेशिया बाई, बेटा राकेश (3), टिकेसन (9 माह) व चचेरी साली कनिका (10) आई थी। मनोज का परिवार भट्ठे से दक्षिण दिशा में लगभग 500 मीटर दूर खेत में ईंट पथाई करता था तथा उसी खेत में झोपड़ी बनाकर रहता था।

शुक्रवार की शाम ईंट पथाई करने के बाद मनोज के परिवार के सभी लोग खाना खाकर झोपड़ी के अंदर जमीन में बिस्तर डालकर सो गए थे। देर रात मनोज की पत्नी महेशिया जोर से चिल्लाई, जिसके बाद मनोज व आसपास के लोगों ने देखा कि महेशिया व उसकी चचेरी बहन कनिका बेहोश पड़ी हैं।

दोनों बहनों को बाहर निकाला। इसके बाद महेशिया व कनिका के पैर में खून बह रहा था. जिसके बाद घटना की सूचना भट्ठे के मुंशी को दी गई। मौके पर आए मुंशी ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बहनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां डाक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन दोनों शवों को वापस भट्ठे ले आए। शवों के भट्ठे पहुंचते ही परिवार में रोना पिटना मच गया। श्रमिकों व आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत जहरीले सांप के काटने से हुई लगती है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह से स्पष्ट होगा कि मौत की सही वजह क्या रही। उधर, भट्ठा मालिक सुशील सिंह ने बताया कि सांप के डसने से चचेरी बहनों की मौत हुई है।
विज्ञापन


बेटे की देखभाल के लिए कनिका को लाई थी साथ
मनोज तीन साल से अजीतपुर स्थित भट्ठे में पत्नी महेशिया के साथ ईंट पथाई करने आता था। महेशिया की गोद में नौ माह का पुत्र टिकेसन था, जिसकी देखभाल के लिए इस वर्ष फरवरी में वह अपनी चचेरी बहन कनिका को साथ ले आई थी, जिससे दोनों बहनों की एक साथ मौत हो गई। आसपास रहने वाले श्रमिकों ने बताया कि कनिका अपनी चचेरी बहन महेशिया से बहुत प्यार करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें