राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया हिंदु साम्राज्य दिवस
खीरों (रायबरेली)। कस्बे के पुरानी बाजार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। इसमें हिंदुत्व की रक्षा के लिए सभी को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए।
प्रांतीय प्रमुख समग्र ग्राम विकास लायक सिंह ने बताया कि प्रथम हिंदू राष्ट्र के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक ज्येष्ठ माह की त्रयोदशी को हुआ था। इसके बाद शिवाजी महाराज ने मुगल शासकों द्वारा मिटाए जा रहे हिंदुत्व के स्वाभिमान को जगाने का काम करते हुए अनेक मुगल शासकों से लड़ाई लड़ी।
उनके पिता मुगलों के यहां नौकरी करते थे और वह उन्हें मुगलों के खिलाफ आवाज उठाने से रोकते थे, लेकिन अपने पिता की बातों को नजरंदाज करते हुए उन्होंने हिंदू समाज को जागरूक करने का काम किया। इसके चलते पूरे देश में उनके राज्याभिषेक दिवस को हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जिला सह संघ चालक लक्ष्मीकांत, जिला कार्यवाहक उधम, जिला प्रचार प्रमुख राजेश सोनी ने कहा कि हिंदु समाज को अपनी रक्षा खुद लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके पर संजय जायसवाल, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।