फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में दूर संचार विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव निवासी पारसनाथ मिश्रा (57) दूर संचार विभाग में जेई के पद पर तैनात थे। गुरुवार को ड्यूटी जाते समय भदोखर थाना क्षेत्र के भांव पुलिया के माखा का पुरवा के पास स्थित होटल में रुककर चाय पी रहे थे।

इसी दौरान प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रही बेकाबू कार अनियंत्रित होकर होटल में घुस गई थी। इस हादसे में होटल पर मौजूद चार लोग घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में पारसनाथ मिश्रा की मौत हो गई थी। कार पर चालक के अलावा एक युवती सवार थी, जो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। एसओ जेपी यादव का कहना है कि मृतक के छोटे भाई रमेश मिश्रा की तहरीर पर इलाहाबाद के रहने वाले कार चालक अंशू के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें