समसपुर पक्षी विहार की जलकुंभी में लगी आग
रायबरेली। सलोन क्षेत्र के समसपुर पक्षी बिहार 153 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है। झील जलकुंभी से पटी है। झील निकालने के लिए 30 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन जलकुंभी निकालने में महज खानापूरी की गई। कुछ क्षेत्रफल में जलकुंभी निकालकर झील के किनारे ही रख दी गई, जबकि कुछ क्षेत्रफल में जलकुंभी पटी है। झील को हटाकर बाहर लाना था, लेकिन उठाकर लाने के बजाय उसमें आग लगा दी गई। भाजपा नेता आलोक शुक्ला ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर वन विभाग की टीमने आनन-फानन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। किसी ने बीड़ी पीकर या अन्य कहीं से चिंगारी आने से आग लगी है। ज्यादा जलकुंभी नहीं जली है न ही किसी वन्यजीव की मौत हुई।