स्टेडियम में होगा योगा का भव्य आयोजन
रायबरेली। पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके अलावा 15 जून से 30 जून तक योग पखवारा भी मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि सभी तहसीलों, ब्लॉकों पर भी योग दिवस का आयोजन करें। सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, एआरटीओ, बीएसए, डीआईओएस, समाजसेवी संस्थाओं के लोग 21 जून को स्टेडियम में शामिल होंगे। डीएम ने कहा कि शहर की सफाई भली भांति कराकर उसे पूरी तरह से साफ सुथरा कर योग के लिए अच्छा माहौल बनाया जाए।