कार्यशाला में लिया पौधरोपण का संकल्प
रायबरेली। इस साल जिले में 25 लाख से अधिक पौधे रोपित कराने के लिए शुक्रवार को इंदिरा गांधी सभागार में कार्यशाला हुई। इस मौके पर सभी ने लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण का संकल्प लिया।
डीएम नेहा शर्मा ने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए काम शुरू करने के आदेश दिए। डीएम ने अधिकारियों को सामंजस्य बनाकर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि वे सघन पौधरोपण के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण को भली-भांति लेने के साथ ही अधिक से अधिक छायादार फलदार पौधे रोपित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले का 25,65,110 पौधरोपण का लक्ष्य है।
सीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि सभी एसडीएम समय सारिणी के अनुसार संबंधित खंड विकास अधिकारियों द्वारा चिह्नित किए गए पौधरोपण स्थलों को तैयार करा लें तथा इसकी जीपीएस मैपिंग के अनुसार कार्रवाई शुरू करें।
डीएफओ तुलसीदास शर्मा ने बताया कि जीपीएस, जियोटैगिंग के संबंध में कोई दिक्कत हो कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर ने एडीएम डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ एके वैश्य, पीडी प्रेमचंद्र पटेल, डीसी मनरेगा पवन कुमार सिंह के अलावा सभी एसडीएम व बीडीओ मौजूद रहे।