फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोन में खराब ट्रांस्फार्मरों को तीन दिन में ठीक कराने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन में खराब ट्रांसफार्मर तीन दिन में ठीक कराने के आदेश
विज्ञापन

रायबरेली। डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में बचत भवन में पावर कॉर्पोरेशन से संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य के तहत आच्छादित कर समस्त इच्छुक व वैध परिवारों को विद्युत संयोजन निर्गत किए जाएं। जो भी शिकायतें विचाराधीन हो।

उसका निराकरण जल्द से जल्द कराया जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराया जाए। सलोन क्षेत्र में अधिक संख्या में ट्रांसफार्मरों के खराब होने की रिपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। तीन दिन में खराब ट्रांस्फार्मरों को ठीक कराकर जवाब देने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि विद्युत आपूर्ति जिले स्तर, तहसील स्तर, ग्राम स्तर सरकार की मंशा के अनुरूप हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इमर्जेंसी, ब्रेकडाउन या लाइनों में दोष आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है तो उस फाल्ट को तत्काल दूर कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाए। अधिकारी प्रवर्तन कार्य राजस्व वृद्धि कार्यों पर भी ध्यान दें। बैठक में पंकज, ओपी सिंह, घनश्याम, जयसिंह, रविंदर कुमार, दीपक शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, विवेक खन्ना, धर्मराज सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें