बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का पारिश्रमिक आया
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों, बंडल वाहकों, केंद्र व्यवस्थापकों का पारिश्रमिक परिषद कार्यालय ने आवंटित कर दिया है। इसलिए परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य देयक तैयार करके एक सप्ताह के भीतर डीआईओएस कार्यालय में जमा कर दें, ताकि भुगतान की कार्रवाई की जा सके। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने दी।