10 किग्रा. पॉलीथिन जब्त, 2300 रुपये जुर्माना
रायबरेली। नगर पंचायत नसीराबाद के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं थर्माकोल के विरुद्ध अभियान चलाया।
अभियान के दौरान 10 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही 2300 रुपये जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें, वरना कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चल रहे इस अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा है। दूसरी तरफ अभियान चलाए जाने के बाद भी कुछ दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं।
नगर क्षेत्र के बाहर मेंहदीगंज बाजार, रहीमगंज चौराहा, परैया नमकसार चौराहा, छतोह, धरई, परशदेपुर, साकेत नगर चौराहा समेत कई बाजारों में दुकानदार खुलेआम प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करते नजर आते हैं।