फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर वाटर प्लांट खराब, जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर वाटर प्लांट खराब, जलापूर्ति ठप
विज्ञापन

रायबरेली। सतांव ब्लॉक क्षेत्र पहाड़पुर मजरे अटौरा खुर्द गांव में लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाया गया सोलर वाटर प्लांट खुद प्यासा है। करीब एक साल इससे जलापूर्ति ठप है। इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। इससे लोगों को हैंडपंप से पानी के लिए लाइन लगानी पड़ती है।

गांव निवासी औसान, हनुमान, विश्वनाथ, शिवमोहन, महरानी, शांती, बिंदा, महेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 में सोलर वाटर प्लांट लगाया गया। एक साल तक तो ठीक ठाक आपूर्ति हुई, लेकिन बाद भी जलापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


इस वाटर प्लांट से 50 जगह टोटियां लगाई गई, लेकिन सभी ध्वस्त है। ब्लॉक और जल निगम के अधिकारियों से प्लांट को चालू कराने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इस बाबत जल निगम के एक्सईएन जनार्दन सिंह ने बताया कि खराब सोलर प्लांटों को चलाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। जल्द ही मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें