फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर हर स्कूल-कालेज से जुटाएंगे 125 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस पर हर स्कूल-कॉलेज से जुटाएंगे 125 विद्यार्थी
विज्ञापन

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में जेल रोड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जिले भर के स्कूल-कॉलेजों से छात्र-छात्राओं को जुटाया जाएगा। हर स्कूल-कॉलेज को कम से कम 125 छात्र-छात्राओं को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा शिक्षकों, एनसीसी कैडेट, खिलाड़ियों और स्काउट-गाइड की भी सहभागिता कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वालों की सूची मोबाइल नंबर सहित मांगी गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने जिले में संचालित सभी बोर्डों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई) के माध्यमिक विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। इन सभी से कहा गया है कि 21 जून को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कम से कम 125 छात्र-छात्राओं को लेकर सुबह 6 बजे पहुंचे। साथ में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों और आम जनमानस को भी शामिल कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन


दूसरी तरफ डीआईओएस ने स्काउटिंग गाइडिंग के लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला, एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. महेंद्र सिंह तथा खेलकूद के जिला क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल को भी पत्र जारी किया है कि वे अपने स्तर से एनसीसी कैडेट, स्काउट्स गाइड्स तथा खिलाड़ियों को योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल कराएं। जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन


इन सभी से कार्यक्रम में शामिल होने वालों की सूची भी मोबाइल नंबर सहित मांगी गई है। डीआईओएस ने कहा है कि सभी लोग अपने निकट के जनसामान्य व्यक्तियों से भी संपर्क कर लें, ताकि वे भी योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें