फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार किशोर की मंगलवार शाम को बस की टक्कर से मौत हो गई। साथ बैठा दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ठोकरा (चांदाटीकर) गांव निवासी सउद (16) पुत्र शब्बीर और अंसार (17) पुत्र मो. हसन कुछ सामान खरीदने बाजार आए थे। बाजार से वे घर लौट रहे थे। लालगंज-डलमऊ रोड पर जैसे वह अपने गांव के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इसमें एक बाइक सवार उछलकर झाड़ी में जा गिरा। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जब इस हादसे को देखा तो वह भाग कर मौके पर आ गए। काफी ढूंढने के बाद झाड़ी में गिरा युवक मृत दशा मिला। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी था।
विज्ञापन


एंबुलेंस को खबर देकर बुलाया गया पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने सउद को मृत घोषित कर दिया और अंसार को गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खुशियां हुईं काफूर, घर में मातम का माहौल
सउद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो बड़े भाई हैं तनवीर और तौफीर। बड़े भाई तनवीर की मंगलवार को ही दिन में तीन बजे मंगनी थी। घर में खुशी का माहौल था। इसी की तैयारियां चल रहीं थीं। इस हादसे की खबर घर पहुंचते सारी खुशियां काफूर हो गईं। घर में मातम पसर गया। चारों ओर रोने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। मां बेबी जफर का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें