फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में दो क्विंटल पॉलीथिन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्या होटल के मालिक समेत 10 प्रतिष्ठानों से वसूला 1.17 लाख जुर्माना
विज्ञापन

रायबरेली। प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ मंगलवार को भी सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में शहर में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने सूर्या होटल के मालिक समेत तीन प्रतिष्ठानों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना करके पॉलीथिन जब्त कर ली गई।

टीम ने 10 लोगों से करीब दो क्विंटल पॉलीथिन जब्त करके 1.17 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को दोबारा प्रतिबंधित पॉलीथिन न रखने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। सिविल लाइन स्थित मौजी रेस्टोरेंट में पॉलीथिन मिलने पर सजपाल सिंह पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। मुंशीगंज स्थित अमरनाथ गुप्ता के जरनल स्टोर व बालाजी स्टोर में पॉलीथिन मिलने पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना किया गय।

सिविल लाइन स्थित सूर्या होटल में भी भारी मात्रा में पॉलीथिन बरामद की गई। संचालक मनोज कुमार त्रिवेदी पर 25 हजार रुपयेे का जुर्माना किया गया। इसके अलावा मुंशीगंज निवासी कृपाशंकर पर 10 हजार, प्रिंसू जनरल स्टोर पर पांच सौ, मामा चौराहा पर संदीप कुमार पर पांच सौ, बरगद चौराहा निवासी सुजीत कुमार पर दो हजार, गोल चौराहा स्थित अलोक कुमार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना करके वसूला गया।

टीम में सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय के अलावा एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, नगर पालिका के टैक्स इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश पटेल, प्रशांत सिंह, बृजेश त्रिवेदी, बीरेंद्र यादव आदि शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय ने बताया कि अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। लोग आदेशों का अनुपालन नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


सुयश रेस्टोरेंट में छापा, 25 हजार जुर्माना वसूला
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रगतिपुरम के सामने स्थित सुयश रेस्टोरेंट में मंगलवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने छापा मारा। इस होटल से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुआ। होटल के संचालक दिनेश यादव पर 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। जुर्माने की राशि तत्काल वसूल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें