फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन स्वीट्स के संचालक समेत तीन लोगों पर एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयोगशाला जांच में घटिया निकले बेसन व सरसों का तेल के नमूने
विज्ञापन

रायबरेली। शहर के न्यू पवन रेस्टोरेंट एवं स्वीट्स से बेसन व महराजगंज की एक दुकान से सरसों के तेल के भरे गए नमूनों की जांच में दोनों ही खाद्य पदार्थ सेहत के लिए खतरनाक मिलने के बाद एफएसडीए के आयुक्त की स्वीकृति पर पवन स्वीट्स के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा किया है। यह मुकदमा एफएसओ अरुण कुमार ने किया है।

एफएसओ राजेंद्र कुमार ने छह जुलाई 2017 को शहर के न्यू पवन रेस्टोरेंट एवं स्वीट्स से बेसन का नमूना सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जांच में नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया था। बेसन में सेहत के लिए खतरनाक तत्व पाए गए थे।
विज्ञापन


एफएसडीए ने रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे के लिए आयुक्त से स्वीकृति मांगी थी। आयुक्त ने मामले में मुकदमे की स्वीकृति दे दी। इसके अलावा आर्य नगर महराजगंज में भी शुभम चौधरी की दुकान से 10 अक्तूबर 2017 को ही सरसों तेल का नमूना भरा गया था।

यह नमूना भी असुरक्षित घोषित किया गया था। एफएसओ अरुण कुमार ने पवन स्वीट्स के संचालक पवन कुमार व दुकानदार सतीश् ाकुमार और महराजगंज के शुभम चौधरी के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा कर दिया है।
विज्ञापन


बेसन का नमूना असुरक्षित होने पर न्यू पवन रेस्टोरेंट एवं स्वीट्स के मालिक व विक्रेता और महराजगंज में सरसों तेल के नमूने के असुरक्षित होने पर दुकानदारों पर एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा करा दिया गया है। एफएसओ को मुकदमों की पैरवी करने के निर्देश दिए गए हैं।
-शशांक त्रिपाठी, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें